इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में उभरीं बाल प्रतिभाएं
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में 21 से 25 जुलाई तक नर्सरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित साहित्यिक सप्ताह में कई बाल प्रतिभाएं उभरकर सामने आईं। बच्चों ने बुक कैरेक्टर परेड, शो एंड टेल, पेजेस फ्रॉम द पास्ट, ब्राइट वॉइसेज, कविता वाचन और कहानी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपनी रचनात्मकता, वक्तृत्व कला और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पुस्तक पात्रों, ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्वों का प्रभावशाली मंचन किया। सभी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा एवं कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.