इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
हल्द्वानी, जुलाई 3 -- हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 27 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, संजय बल्यूटिया, गायत्री बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा एवं कॉर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी ने विद्यालय के संस्थापक स्व. एनसी बल्यूटिया को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के संगीत विभाग ने प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कक्षा 11 की छात्रा वंशिका सुयाल और शिवा ने अपने भाषणों में विद्यालय के इतिहास के बारे में बताया। संचालन कक्षा 12 की छात्रा हिमांशी सनवाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.