इंस्पायर मानक योजना में हो अधिकतम पंजीकरण
सीतापुर, अक्टूबर 6 -- सीतापुर। इंस्पायर मानक योजना 2026 में विद्यार्थियों के नामांकन के मामले में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस योजना में 4135 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत 15 जुलाई से नामांकन शुरू हुए थे। केंद्र सरकार ने नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक कर दिया है, जिसके बाद समयसीमा में कोई विस्तार नहीं होगा। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को बचे हुए दिनों में उत्कृष्ट एवं मौलिक विचारों का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.