लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की सख्ती के बाद मंडल में इंस्पायर मानक योजना के तहत विद्यार्थियों के नामांकन ने रफ्तार पकड़ी है। 25 अगस्त की शाम तक मंडल के छह जिलों से कुल 7879 विद्यार्थियों के नवाचारी आइडिया का नामांकन हो चुका है। जबकि बीते वर्ष पिछले वर्ष मंडल से कुल 33,478 नामांकन हुए थे। हालांकि नामांक की आखिरी तारीख 15 सितम्बर है। लखनऊ में डीआईओएस देवेन्द्र पाण्डेय ने नामांकन बढ़ाने के लिये 12 राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोडल बनाया है।मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि हरदोई 2481 नामांकन के साथ मंडल में सबसे आगे है। यह भी पढ़ें- इंस्पायर मानक योजना में 1507 के नामांकन इसके बाद दूसरे नम्बर पर लखीमपुर खीरी में 1507, तीसरे स्थान पर लखनऊ में 1345, उन्नाव में 119...