इंस्पायर मानक में नामांकन बढ़ाने को नोडल नामित
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- लखीमपुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल में इंस्पायर मानक नामांकन के प्रभावी अनुश्रवण के लिए विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार को मण्डलीय नोडल नामित किया है।शिक्षा निदेशक माध्यमिक सभी जिलों से छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को विगत वर्षों से अधिक नामांकन करने और नामांकन की दैनिक प्रगति से मण्डलीय कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। खीरी जिले से अब तक 701 छात्र-छात्राओं के आवेदन हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.