संतकबीरनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर। विद्या भारती व जनशिक्षा समिति कुशीनगर से सम्बद्ध तथा पडरौना बाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज खड्डा की कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा प्रतिभा जायसवाल का चयन इंस्पायर मानक अर्वाड में हुआ है। इस उपलब्धि के अंतर्गत छात्रा को अपने नवाचार, मॉडल के विकास के लिये 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। भारत सरकार द्वारा संचालित डिपार्टमेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलोजी योजना है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व नवाचार को प्रोत्साहित करना है।छात्रा की इस सफलता पर प्रधानाचार्य मनोज सिंह सहित अध्यापको ने बधाई देते हुए इसे विद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। वहीं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिं...