बोकारो, मार्च 6 -- बोकारो। डीपीएस बोकारो के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी कुशल वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यार्थियों में रचनात्मकता और वैज्ञानिक नवोन्मेषता को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में लगातार इस साल भी डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय के तीन विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। इनमें आठवीं कक्षा के छात्र श्रेष्टा चतुर्वेदी व सरित चक्रवर्ती व कक्षा 7 के अथर्व सेन के नाम शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक विद्यार्थी को भारत सरकार की ओर से जिला-स्तरीय प्रदर्शनी -सह- प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए अपना नवोन्मेषी आविष्कार तैयार करने के निमित्त 10 हजार रुपए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.