बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारत सरकार की ओर से संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड 2025-26 के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बालीडीह की सुहानी रानी (वर्ग 10) को चयनित किया गया है। इसको लेकर सोमवार को विद्यालय सभागार में विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता मिश्रा एवं नोडल शिक्षक शुभम पटनायक ने छात्रा को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार के यह योजना नौनिहालों को एक मंच प्रदान करती है, जिसमें उनमें इनोवेशन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलता है। हमारे विद्यालय की छात्रा का चयन होगा जहां हम सभी के लिए गौरव की बात है, वहीं अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारत सरकार की ओर से राज्य स्तरीय प्रदर्शन हेतु प्रोजेक्ट प्रतियोगिता की तैयारी हेतु 10 हजार का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। साथ ही प्रमाण पत्र भी जारी कि...