इंस्पायर अवॉर्ड में नॉमिनेशन बढ़ाने पर जोर, पिछले साल से 33,682 पीछे
रांची, सितम्बर 7 -- रांची। इंस्पायर अवॉर्ड मानक के तहत राज्य के स्कूली विद्यार्थियों के मॉडल का नॉमिनेशन बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। रविवार शाम तक राज्यभर के स्कूलों से महज 11,654 विद्यार्थियों के मॉडल का नॉमिनेशन हुआ है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 33,682 कम है। वर्ष 2025 में झारखंड के स्कूलों से 45,336 विद्यार्थियों के मॉडल का नॉमिनेशन किया गया था। ऐसे में इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों को योजना से जोड़ना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। नॉमिनेशन की स्थिति में जिलों के बीच भी काफी अंतर है। अब तक सबसे अधिक नॉमिनेशन करने वाले जिलों में पलामू सबसे आगे है। पलामू में 2,105 विद्यार्थियों के मॉडल का नॉमिनेशन हुआ है। इसके बाद हजारीबाग में 1,313 और बोकारो में 1,255 नॉमिनेशन दर्ज किए गए हैं। वहीं साहिबगंज की स्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.