इंस्पायर अवॉर्ड के लिए स्कूलों से पांच विद्यार्थियों का पंजीयन अनिवार्य
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- जिले के सभी कोटि के माध्यमिक और प्लस टू विद्यालयों में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2026-27 के तहत विद्यार्थियों के विज्ञान आधारित अभिनव प्रोजेक्ट का ऑनलाइन पंजीयन कराया जाना है। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक विद्यालय से न्यूनतम पांच विद्यार्थियों का आईएएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। योजना के सुचारू संचालन और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से प्रखंडवार विशेष कोषांग का गठन किया गया है। ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 15 सितंबर तक चलेगी। विभागीय आदेश के अनुसार, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्राचार्यों को व्यक्तिगत रुचि और गंभीरता के साथ अभियान को सफल बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.