इंस्पायर अवॉर्ड: आइडिया सबमिशन में पूर्वी सिंहभूम पांचवें स्थान पर
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना के 2026-27 सत्र में आइडिया सबमिशन के मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला राज्य में पांचवे स्थान पर है। जिले से अब तक 436 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कर आइडिया सबमिट किए हैं। राज्य में सबसे अधिक 803 आइडिया बोकारो जिले से सबमिट किए गए हैं। वहीं, हजारीबाग 721, पलामू 641 और गोड्डा 481 आइडिया के साथ पूर्वी सिंहभूम से आगे हैं। वहीं, कोल्हान के प. सिंहभूम की बात करें तो यहां सबसे कम 18 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। सरायकेला खरसावां का आंकड़ा 162 है। इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम के लिए 1800 विद्यार्थियों के आइडिया सबमिशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना के तहत कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े नए और उपयोगी विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। विद्यार्थी दै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.