इंस्पायर अवार्ड से छात्रों के नवाचार को मिलेगा मंच
जौनपुर, जुलाई 21 -- जौनपुर, संवाददाता। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में स्कूली बच्चों की रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो गई है। इस योजना का उद्देश्य कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों के मौलिक और नवाचारी विचारों को वैज्ञानिक मॉडल के रूप में विकसित करने का अवसर देना है। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे 15 सितंबर तक अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन नामांकन ई-एमआईएएस पोर्टल पर कराएं। प्रत्येक विद्यालय को कम से कम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.