अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ने देशभर में सर्वाधिक पंजीकरण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर अलीगढ़ जनपद में 37वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के छात्रों और शिक्षकों की प्रतिभा एवं सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल मनोज कुमार गिरी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में इंस्पायर योजना अन्तर्गत अलीगढ़ मंडल ने 14072 नामांकन किया है। जोकि योजना की शुरूवात से अब तक का यह सर्वाधिक नामांकन है। जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि अलीगढ़ जनपद ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। प्रदेश के 75 जनपदों में अलीगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 15वां ओर राष्ट्रीय स्तर पर 37वां स्थान हासिल किया। वर्ष 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.