लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2025-26 में लखनऊ मण्डल से सर्वाधिक 906 बाल वैज्ञानिक चयनित हुए हैं। केन्द्र सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रत्येक छात्र प्रति एक मॉडल बनाने के लिये 10-10 हजार रुपये इनके खाते में भेजेगी। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ समेत मण्डल के उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई व रायबरेली के 906 रिकॉर्ड बाल वैज्ञानिकों के विज्ञान एवं नवाचार के आइडिया का चयन हुआ है। इसमें पहले नम्बर पर लखनऊ के 370 विद्यार्थी, दूसरे नम्बर पर उन्नाव के 128 और तीसरे नम्बर पर लखीमपुर खीरी के 120 विद्यार्थी हैं। डॉ.दिनेश कुमार का कहना है कि चयनित छात्र और छात्राएं स्कूल के प्रधानाचार्य व इन्सपायर अवार्ड मॉनक प्रभारी शिक्षक सभी विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रिया...