उन्नाव, मार्च 7 -- उन्नाव, संवाददाता। इंस्पायर अवार्ड सत्र 2025-26 में सामाजिक समस्याओं को हर करने व दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए प्रस्तुत किए गए मॉडलों के चयन का परिणाम घोषित किया गया है। जिले के 128 बच्चों का मॉडल चयन हुआ है। इसमें सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक से नौं विद्यालयों के नौ बच्चों के आइडिया चयनित किए गए हैं। इंस्पायर अवार्ड योजना का उद्देश्य कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने एवं विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय स्तर से से आइडिया को अगस्त-2025 माह में चयन के लिए प्रदेश स्तर पर भेजा गया था। जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जूड़ा पुरवा की करिश्मा का आइडिया मिट्टी ढोने का यंत्र चयनित किया गया है। करिश्मा को माडल प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.