देवरिया, मार्च 2 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। देसही देवरिया के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा की कक्षा 8 की छात्रा खुशी प्रजापति का चयन भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना में हुआ है। छात्रा ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक खुर्शीद अहमद के निर्देशन में मल्टी पर्पस एग्रीकल्चर टूल्स का निर्माण किया, जो किसानों के लिए उपयोगी उपकरण है। इस नवाचार के लिए भारत सरकार द्वारा छात्रा को Rs.10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा चुकी है। हेडमास्टर मु गजनफर सिद्दीकी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में विद्यालय के 16 छात्र-छात्राओं का चयन हो चुका है।खुर्शीद अहमद ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को लर्निंग बाय डूइंग पद्धति से पढ़ाया जाता है, जिससे बच्चे नए-नए मॉडल और प्रयोग बनाने के लिए प्रेरित होते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र,वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.