वाराणसी, मार्च 3 -- पिंडरा (वाराणसी)। रमईपट्टी कंपोजिट स्कूल के दो छात्रों के प्रोजेक्ट को इंस्पायर अवार्ड स्पर्धा के पहले चरण में चुना गया है। इससे विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में खुशी लहर दिखी। शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी के शिक्षक धर्मराज सिंह के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के छात्र मन द्वारा तैयार 'एंटी इलेक्ट्रिक शॉक डिवाइस फॉर वूमेन सेफ्टी' और कक्षा 6 के छात्र अभय द्वारा दृष्टि बाधितों के लिए बनाए गए ब्रेल स्विच बोर्ड को निर्णायक मंडल ने चयनित किया है। इन दोनों प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को शासन द्वारा 10-10 ...