देवरिया, मार्च 14 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़वा मिश्र के तीन छात्र-छात्राओं ने इंस्पायर अवार्ड में सफलता प्राप्त किया है। अवार्ड के लिए गोल्डी कुमारी, करिश्मा कुमारी एवं पूजा का चयन हुआ है।प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को अपना मॉडल प्रस्तुत करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड में चयनित होकर बच्चों ने विद्यालय के साथ-साथ गांव का भी नाम रोशन किया है। इस दौरान सत्येन्द्र सिंह, चंदन गुप्ता, राजीव मिश्र, नीरज मिश्र, अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश यादव, बृजेन्द्र मिश्र, अभिषेक मिश्र, सुनीता यादव, शिखा, धीरेंद्र द्विवेदी, रवि प्रकाश आदि छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.