बरेली, मार्च 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के 130 बच्चों का चयन हुआ है। सत्र 2025-26 के लिए चयनित बच्चों की सूची जारी की गई है। बरेली की इसमें प्रदेश में 13वीं रैंक व मंडल में प्रथम स्थान है। सरकारी से लेकर निजी स्कूलों में बच्चों को नवाचार से जोड़ने को लेकर इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता होती है। इसमें बच्चे अपने आइडिया का रजिस्ट्रेशन करते हैं। बेहतर आइडिया वाले का चयन किया जाता है। चयनित आइडिया पर काम करने को लेकर बच्चों को राशि दी जाती है। 10-10 हजार रुपये बच्चों को अपने आइडिया पर काम करने को लेकर दिया जाता है। इसके बाद उस प्रोजेक्ट को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होता है। जिला इंस्पायर अवार्ड 2025-26 के लिए जिले के 1037 स्कूलों के 5093 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 130 का चयन हुआ है। इंस्पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.