भदोही, मार्च 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें इंस्पायर अवार्ड में कक्षा आठ के छात्र ओम यादव एवं राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित कक्षा आठ के छात्र अर्पित को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। दोनों बच्चों को प्रधानाध्यापिका सद्गुरु प्यारी श्रीवास्तव और शिक्षक अखिलेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।इस दौरान अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों को चयनित होने से विद्यालय में हर्ष का माहौल बना है। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इंस्पायर अवार्ड के बारे में बच्चों को डॉ. विमल कुमार मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई। इस मौके पर हीरामणि यादव, शिवम श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, तृप्ति श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार और ज्योति आदि मौजूद थीं।बीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.