लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2025-26 का परिणाम घोषित किया गया। लखनऊ मंडल के जिलों खीरी जिला तीसरे स्थान पर रहा है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मण्डल के छह जिलों लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली से कुल 906 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में लखनऊ से सर्वाधिक 370 बाल वैज्ञानिकों चयन हुआ। वहीं उन्नाव से 128 और लखीमपुर जिले से कुल 120 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। वहीं* सीतापुर से 118, हरदोई से 87 वहीं रायबरेली से 83 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक चयनित बाल वैज्ञानिकों को केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.