वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। योजना में उत्तर प्रदेश के कुल 7173 बच्चों का चयन हुआ है। इनमें बनारस से 191 बच्चे शामिल हैं। सभी को दस हजार रुपये का अनुदान उनके प्रस्तावित मॉडल तैयार करने के लिए मिलेंगे। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के नोडल अध्यापक अजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष परिषदीय स्कूलों से कुल 67 बच्चों का चयन हुआ है। इन बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से लेकर स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचारी वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तावित किए थे। सभी बच्चों को केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से दस हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इस राशि से बच्चे अपना विज्ञान मॉडल तैयार करें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.