धनबाद, मई 8 -- धनबाद। इस्पायर अवार्ड के लिए धनबाद के 79 स्कूली छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सत्र 2025-26 के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने सूची जारी की है। झारखंड से 1160 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं को मॉडल बनाने समेत अन्य खर्च के लिए 10 हजार रुपए मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...