बेगुसराय, जुलाई 17 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। जिले के सरकारी या मान्यताप्राप्त मिडिल,हाई व इंटर स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने आइडिया भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन भेज सकते हैं। विद्यार्थी अपने आइडियाज 15 सितंबर तक भेज सकते हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर मानक प्रतियोगिता के लिए आइडिया भेजने के लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है।

प्रतियोगिता विवरण इंस्पार अवार्ड के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने आइडिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भेज सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से इस योजना में चयनित आइडियाज पर 10 हजार रुपए मॉडल बनाने के लिए दिए जाएंगे। आवेदन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। इस पर किसी समस्या समाधान पर आधारित विद्यार्थियों के नवाचारी आइडिया अपलोड करने होंगे। प्रतियो...