मुरादाबाद, मार्च 1 -- क्षेत्र के ग्राम सफीलपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल के कक्षा नौ के दो विद्यार्थियों का चयन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिला स्तर पर हुआ है, जिससे विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कक्षा नौ की छात्रा आरुषि के मॉडल "स्मार्ट आईओटी बेस्ड स्नेक डिटेक्टर इन द एग्रीकल्चर फील्ड" तथा छात्र प्रिंस के मॉडल "सोलर हीटेड टेंट फॉर द इंडियन आर्मी" को चयनित किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचारों को विकसित करने के लिए दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है। प्रधानाचार्या अनीता चमोली ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है तथा उम्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.