लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से यूपी के 7173 विद्यार्थियों के इनोवेशन आइडिया को चयनित किया गया है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2025-26 के इन सभी चयनितों को उनके वैज्ञानिक आइडिया पर मॉडल या प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। स्कूलों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना शुरू किया गया है। इस योजना के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने नए वैज्ञानिक विचार या समस्या के समाधान से जुड़े आइडिया को प्रस्तुत किया था। उनमें से श्रेष्ठ आइडिया का चुनाव किया गया। इस बार चयनित अभ्यर्थियों में अपर प्राइमरी एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ...