बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- इंस्पायर अवार्ड : नामांकन में नालंदा आगे, पटना और शेखपुरा पिछड़े नालंदा में 52 फीसदी स्कूलों से नवाचार अपलोड, राजधानी पटना सिर्फ 11% पर वेबसाइट पर अपलोड की तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ी फोटो : स्टूडेंड्स बिहारशरीफ : बिहारशरीफ के स्कूल के पढ़ते विद्यार्थी। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना में नालंदा जिले ने बिहार के कई बड़े जिलों को पीछे छोड़ दिया है। हालिया समीक्षा आंकड़े के अनुसार नालंदा में अपेक्षित 5,430 नामांकन के मुकाबले 2,847 नवाचार पोर्टल पर अपलोड हो चुके हैं। यानी, 52 फीसदी लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। इसके उलट पटना में 8,667 के लक्ष्य के सामने केवल 930 (11%) और शेखपुरा में 1,206 के लक्ष्य के सामने 292 (24%) नामांकन हुए हैं।

मध्य बिहार में सबसे आगे नालं...