इंस्ट्राग्राम पर हुई दोस्ती, अब पीछा नहीं छोड़ रहा आरोपी
रुद्रपुर, जुलाई 11 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्ट्राग्राम पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए जी का जंजाल बन गई। युवती ने युवक से बात करना बंद किया तो आरोपी अब उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सितारगंज निवासी एक युवती ने बताया कि वह रुद्रपुर में एक अस्पताल में काम करती है। करीब पांच साल पहले सितारगंज निवासी आजम से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई और फिर फोन पर भी बात होने लगी। करीब दो साल पहले उसने आजम से बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद आजम लगातार फोन कर और बस से ड्यूटी पर जाते समय उसका पीछा करते हुए रुद्रपुर तक आता है। कई बार अस्पताल के बाहर आकर भी उसे परेशान किया। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.