भदोही, फरवरी 3 -- भदोही, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर दिया। बेटी की फोटो अश्लील बनाकर उसे इंस्ट्राग्राम एवं मोबाइल पर भेजने का आरोप युवक पर लगाया। कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओें में मुकदमा कायम कर लिया है। तहरीर में कहा कि गत वर्ष 12 दिसंबर को आरोपित ने मोबाइल पर फोन करके धमियां और गालियां दीं। बेटी की फोटो को अश्लील बनाकर आरोपित ने उसे इंस्ट्राग्राम पर वायरल कर दिया। इसके कारण परिवार डरा एवं सहमा हुआ है। अब मारने-पीटने एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक समीर अली निवासी सियरहां के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.