इंस्ट्राग्राम पर फेक आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप
बुलंदशहर, जुलाई 12 -- पहासू निवासी महिला ने पति पर फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो डालकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी चार वर्ष पहले अलीगढ़ जनपद के बरला थाने के गांव नोसा से हुई थी ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। एक वर्ष बाद ससुराली जनों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। इससे संबंधित वाद खुर्जा में चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसका पति तथा पति का भाई इंस्ट्राग्राम पर फेक आईडी बनाकर उसे बदनाम कर रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति कासिम उसके भाई शाकिब तथा अदीम के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.