मथुरा, मार्च 22 -- पहले इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती की। बातें करते करते प्यार हुआ और शादी का झांसा देकर शातिर ने युवती के साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिये दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह मामला मांट थाने के एक गांव का है। एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने बुलंदशहर के थाना जहांगीर पुर के गांव मांछड़ के युवक से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती कर ली। काफी समय तक दोनों के बीच लम्बी-लम्बी वार्ता होती रहीं। बातों के दौरान नौ फरवरी को मिलने का वादा हुआ। कथित प्रेमी 9 फरवरी को युवती के गांव बाइक लेकर पहुंच गया। वह उसे बातों में लगा बहला फुसला कर शादी की बात करने की कहते हुए अपने साथ खैर टप्पल रोड स्थित एक होटल में ले गया और शारीरिक सम्बन्ध बनाये। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.