मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की मुजफ्फरपुर लोकल सेंटर ने रविवार को राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर वेबिनार आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता डॉ. रामजी प्रसाद गुप्ता ने की। इसमें मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ. भास्कर भंडारकर ने भारत में समुद्री युग की शुरुआत एवं उसके विकास पर प्रकाश डाला। डॉ. मनोज कुमार ने सागरमाला परियोजना के महत्व एवं देश के विकास में योगदान की जानकारी दी। उपस्थित सभी विशिष्ट वक्ताओं एवं प्रतिभागियों ने मन्तव्य साझा किए। वेबिनार में डॉ. बीके राय, डॉ. एके मिश्रा, प्रो. विजय कुमार, प्रो. संत कुमार, प्रो. लोक रंजन आदि जुड़े। संचालन एपीआर भारद्वाज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.