बक्सर, फरवरी 5 -- बक्सर। डीके कॉलेज, डुमरांव ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज को इंस्टीट्यूट ऑफ इम्पोर्टेंस के रूप में द्वितीय चरण (2027-30) हेतु प्रस्तावित किया गया है। यह उपलब्धि कॉलेज के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं अथक परिश्रम को जाता है। उनके कुशल नेतृत्व में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। कॉलेज के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। विशेष रूप से एआईएसएचई समन्वयक अरबाब खान की सक्रिय भूमिका अहम रही है। इंस्टीट्यूट ऑफ इम्पोर्टेंस के रूप में प्रस्तावित होने से कॉ...