मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा उच्च शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इंस्टीट्यूट ऑफ इम्पॉर्टेंस बिहार योजना के तहत मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध छह प्रमुख कॉलेजों का चयन किया गया है। इस योजना के लागू होने से इन कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना और शोध गतिविधियों में व्यापक सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय छात्रों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर और आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। चयन प्रक्रिया में गुणवत्ता को दिया गया महत्व:शिक्षा विभाग ने इस योजना के तहत राज्य के प्रतिष्ठित और शैक्षणिक दृष्टि से मजबूत कॉलेजों की पहचान की है। इसके लिए कॉलेजों के शैक्षणिक प्रदर्शन, छात्र संख्या, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की संभावनाओं का गहन मूल्यांकन किया गया। विश्वविद्यालय स्तर से भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.