लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ,संवाददाता। इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म के आरोपित को पीजीआई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित संग घटना में शामिल बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार को ट्रामा सेंटर-2 के पास से सुखबीर सिंह उर्फ हैप्पी सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी साहू कॉलोनी एकता नगर कल्ली पश्चिम को गिरफ्तार किया। आरोपित इंस्टाग्राम पर पीड़िता से दोस्ती करने के बाद उसे मिलने के लिए बुलाया। फिर दोस्तों संग मिलकर उसे कोल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेसुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना में आरोपित बाल अपचारी भी शामिल था। जिसे पुलिस ने संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कह...