कौशाम्बी, मार्च 26 -- कोखराज थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला का अपहरण करारी थानाक्षेत्र के युवक ने कर लिया। वह बेहोशी की हालत में उसे लेकर सतना पहुंच गया। होश आने के बाद जब महिला को पता चला कि युवक शादीशुदा है तो किसी तरह वहां से घर पहुंची। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता दो बच्चों की मां है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिये उसकी दोस्ती करारी थाना क्षेत्र रसूलपुर सोनी गांव के रहने वाले एक युवक के साथ हो गई। करीब तीन-चार महीने तक दोनों ने खूब बातचीत की। इसी बीच उसका आशिक उससे मिलने की जिद करने लगा। पर वह उससे नहीं मिलना चाह रही थी। 22 मार्च को महिला कोखराज के काकराबाद स्थित अपने मायके में गेहूं की कटाई कर रही थी। तभी कोखराज के नियामतपुर गांव के पास पहुंचे उसके आशिक ने उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.