फतेहपुर, मार्च 17 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद भी उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और कोर्ट में बयान देकर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। परिजनों ने बताया कि नवविवाहिता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील और ब्लॉग बनाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज निवासी शनि देव से हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। होली से पहले दोनों अचानक घर से लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो उसकी सास ने किशनपुर थाने में बहू की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरु करते हुए लोकेशन के आधार पर युवती को मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.