मेरठ, मई 8 -- इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती दो युवतियों के बीच प्यार में बदल गई। छह माह तक चली बातचीत के बाद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। शुक्रवार को एक युवती जयपुर से सरधना के मुल्हेड़ा गांव में सहेली से मिलने पहुंच गई। जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध किया, तो हंगामा खड़ा हो गया। बाद में मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गई। फिलहाल थाने में परिजन और पुलिस दोनों युवतियों को समझाने में लगे हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार करीब छह माह पहले जयपुर और मुल्हेड़ा गांव की युवतियों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे के करीब आ गईं। दोनों ने अपने रिश्ते को प्यार का नाम दिया और साथ जिंदगी बिताने का मन बना लिया। शुक्रवार को जयपुर निवासी युवती मुल्हेड़ा गांव पहुंच गई। दोनों ने परिजनों को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.