इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर नाबालिग लड़की से रेप, घर की छत पर कांड कर भागा हैवान; पुलिस ने दबोचा
हमारे संवाददाता, अक्टूबर 29 -- छपरा, हमारे संवाददाता। बिहार में इंस्टाग्राम वाले फ्रेंड ने एक बार फिर भरोसे का कत्ल किया और नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। घर की छत पर इस घिनौने कांड को अंजाम देकर हैवान भाग गया था। मामला छपरा का है। शहर के टाउन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का बुधवार को मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शहर के सलेमपुर मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता और आरोपित के बीच करीब तीन माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवक पीड़िता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.