देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी किया गया है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता युवती से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर झूठे निवेश लाभ का लालच देकर कुल Rs.85,689.89 की ठगी कर ली गई। पीड़िता नगर थाना के मंदिर मोड़ गोस्तोबीहारी लेन निवासी विधि माहेश्वरी द्वारा साइबर थाना में दिए गए आवेन में जिक्र किया गया है कि 30 मार्च 2026 को उन्हें इंस्टाग्राम पर एक निवेश योजना का विज्ञापन दिखाई दिया था। आकर्षक मुनाफे के वादे के कारण उन्होंने दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। उस व्यक्ति ने अपना नाम मनीष पटेल बताया। पीड़िता के अनुसार, शुरुआत में उनसे Rs.5,000 का निवेश...