नई दिल्ली, मई 8 -- संगम नगरी प्रयागराज के दारागंज इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और ठहाके भी लगा रहे हैं। एक रंगीन मिजाज पति इंस्टाग्राम पर जिस लड़की से दोस्ती कर इश्कबाजी कर रहा था। प्रेमिका समझकर दिल दे बैठा और जिससे शादी के वादे करने लगा, वह असल में उसकी अपनी ही पत्नी निकली। होटल में मिलने के लिए लगातार बुलाता रहा लेकिन मंदिर में मिलने की बात तय हुई। यहां जैसे ही पत्नी ने चेहरे से दुपट्टा हटाया, पति के होश उड़ गए। प्यार का भूत उतरा तो हंगामा मचा दिया। अंततः पुलिस बुलानी पड़ी। पत्नी की तहरीर पर पति को पुलिस थाने उठा ले गई।चार साल से मायके में थी पत्नी मामला नवाबगंज के जगापुर गांव की रहने वाली सोनी त्रिपाठी से जुड़ा है। सोनी की शादी करीब नौ वर्ष पहले प्रतापगढ़ के कालाकांकर निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.