निज संवाददाता, अक्टूबर 26 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। बिहार में एक पति की हैवानियत ने सबको सन्न कर दिया है। सुपौल जिले में पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला डाला है। हैरानी की बात यह भी है कि दोनों ने 10 महीने पहले ही कोर्ट मैरेज किया था। जानकारी के मुताबिक, यहां भपटियाही की लौकहा पंचायत के कोढली गांव के वार्ड-3 निवासी संजीव साह ने कथित पत्नी दामिनी देवी (21 वर्ष) की शनिवार रात 10 बजे पेट्रोल छिड़ककर हत्या कर दी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के सातनपट्टी पंचायत के वार्ड-5 स्थित सुपौल उपशाखा नहर के पास की है। आरोपी पति संजीव साह ने भपटियाही थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इंस्टाग्राम पर जान-पहचान और बातचीत के बाद 10 महीने पहले ही मुजफ्फरपुर निवासी दामिनी से संजीव साह नेे कोर्ट मैरिज की थी। महिला ने मौत से पहले दिए गए बयान में पति संजीव साह पर सुनस...