बांदा, जून 15 -- बांदा। कमासिन निवासी संतोष कुमार ने थाने में बेटे की पिटाई व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि शाम को उसका 15 वर्षीय पुत्र कापियां लेने जनरल स्टोर जा रहा था। रमा ज्वैलर्स के पास घात लगाकर बैठे कमासिन निवासी विकास पुत्र रमेश यादव, कमल पुत्र नरेश व किटहाई निवासी अरुण पुत्र ब्रजमोहन ने बेटे की बाइक रोककर गाली-गलौज की। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तीनों ने एक दिन पहले रात में मैसेज भेजकर धमकी भी दी थी। कहा कि इंस्टाग्राम की आईडी में 71 लगाया तो जान से मार देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...