नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने मोमोज स्टॉल पर हमला कर सामान फेंक दिया और हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित इरफान सुल्तानपुरी के ए-4 ब्लॉक स्थित सड़क पर मोमोज का स्टॉल लगाता है। रात करीब पौने ग्यारह बजे पीसीआर कॉल के जरिए गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को इरफान ने बताया कि कुछ लोग अचानक आए, स्टॉल पर रखा सामान फेंक दिया और भागते समय एक हमलावर ने हवा में फायरिंग की। घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.