फरीदाबाद, मार्च 22 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के नाम पर एक महिला से 43 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर अपराध थाना बल्लबगढ़ में शिकायत दी है। शिकायत में रागिनी गर्ग ने बताया कि 13 मार्च 2026 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देखा और उसमें अपनी जानकारी भर दी। इसके बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया गया और कुछ टारगेट दिए गए। शुरू में टास्क पूरा करने पर उन्हें मुनाफे के साथ पैसे भी वापस मिले, जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया, जहां अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। आरोपियों के कहने पर उन्होंने 14 मार्च को अलग-अलग यूपीआई आईडी पर कुल 43 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपिय...