अमरोहा, जून 20 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का इंस्टाग्राम के जरिए उत्तराखंड के काशीपुर निवासी युवक से संपर्क हुआ। बातचीत में दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि शुक्रवार को जब युवती के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए थे तभी वह घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। शनिवार को युवती की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...