गोरखपुर, मार्च 29 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बाने ग्राम सभा के टोला जलारे की रहने वाली चार बच्चों की मां को इंस्टाग्राम से एक युवक से प्रेम संबंध हो गया और वह अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। करीब दस दिन तक तलाश करने के बाद पति ने उसका ठिकाना तलाश लिया और पीपीगंज थाने में पंचायत के बाद वह बच्चों के साथ घर लौट आई। पुलिस के मुताबिक महिला का संपर्क मनीराम क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। करीब दस दिन पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। महिला के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सूचना मिली कि महिला पीपीगंज क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.