फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-48 के पी-ब्लॉक में एक नाबालिग युवक के साथ 7 से 8 लड़कों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-48 पी-ब्लॉक निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने इंस्टाग्राम पर किसी को हाय लिख दिया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इलाके के ही एक युवक ने उसे को बातचीत के बहाने गली में बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद 7-8 युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट की वजह परिजनों के मुताबिक मारपीट की वजह इंस्टाग्राम पर एक लड़की से बातचीत को लेकर विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.