नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, व. सं.। दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड ने इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए वीडियो डालने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक वीडियो वायरल कर इलाके में दहशत फैलाना चाहता था। नेब सराय के जवाहर पार्क में रहने वाले आरोपी 26 वर्षीय धर्मवीर कामती उर्फ रावण के पास से देसी पिस्तौल बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस यहा पता लगा रही है कि पिस्तौल उसने किससे ली थी। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि आरोपी को 29 मार्च की रात साकेत के पुष्प विहार सेक्टर-4 स्थित नाला रोड के पास से पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...