इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट डालने को बचाया गया
वाराणसी, जुलाई 19 -- वाराणसी। सोशल मीडिया पर आत्महत्या की बात लिखने वाले महाराष्ट्र के युवक को रविवार को दशाश्वमेध पुलिस ने बचा लिया। नागपुर जिले के उमरेड रोड निवासी शुभम कृष्णा वाराणसी आया हुआ था। उसने रविवार को इंस्टाग्राम पर दशाश्वमेध के पास गंगा में कूदकर जान देने की बात लिखी। उसके भाई सागर ने देखा तो दशाश्वमेध थाने के सीयूजी नंबर पर फोन किया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई। चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गंगा में नाव पर खड़े युवक को पकड़ लिया। उसे आत्महत्या करने से बचा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.